पिलखुवा निवासी दंपति ने अमेरिका में होने जा रहे हिंदू हेरिटेज यूथ कैंप के लिए दिए 17.5 लाख डॉलर






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी दंपति ने विदेश में हिंदू हेरिटेज यूथ कैंप के निर्माण के लिए 17.50 लाख डॉलर दान में दिए हैं जो चारों तरफ मीडिया में छाए हुए हैं। अमेरिका में भारतवंशी दंपति सुभाष गुप्ता और सरोजिनी गुप्ता ने टेक्सास में कैंप के निर्माण के लिए दान दिया है।
सुभाष गुप्ता पिलखुवा के रहने वाले हैं जबकि उनकी पत्नी सरोजिनी गुप्ता दिल्ली की है। सरोजिनी दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। सुभाष ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की है जिन्होंने कैपसाइट टेक्सास के कोलंबस में 37 एकड़ क्षेत्र में बनने जा रहे हेरिटेज यूथ कैंप के लिए साढ़े 17 लाख डॉलर दान दिए हैं। यह कैंप अगले वर्ष से दो सप्ताह तक लगाया जाएगा जहां एक स्विमिंग पूल, केबिन, 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक डाइनिंग हाल है। एक आउटडोर एंफ़ीथियेटर, बास्केटबॉल कोर्ट और क्लासरूम होंगे।


सुभाष गुप्ता का कहना है कि इसका उद्देश्य युवाओं के मन में हिंदू धर्म और हमारे जीवन मूल्यों को संरक्षित करने के प्रति जागरूक करना है। सरोजिनी का कहना है कि वह कैम्प को लेकर बेहद उत्सुक हैं। यह युवा पीढ़ी के जीवन में महत्वपूर्ण मूल्य और जरूरी कौशल को विकसित करने का काम करेगा। बताते चले कि यह कैंप अमेरिका के विभिन्न शहरों में लगाया जाता है।

अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

    Share

    Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:पीएम किसान योजना का किसान लाभ उठाएंचोरी की बाइक पर मौज ले रहा था,पुलिस ने पकड़ानिरीक्षण में आबकारी खाली लौटीOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!