मॉरिशस में नौवें अंतरराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में शामिल होंगी आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाषा सहोदरी हिंदी (न्यास ) एवं महात्मा गांधी संस्थान , मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में नौवां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन दिनांक 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक मॉरिशस में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रो. साधना तोमर प्राचार्या, आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ का चयन वक्ता के रूप में किया गया है। प्रोफेसर साधना तोमर मॉरिशस में “हिन्दी क्षेत्र से अन्तर्राष्ट्रीय जन विसर्जन और हिन्दी भाषा का विकास” विषय पर वक्तव्य देंगी।मॉरिशस के महात्मा गांधी संस्थान के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना भारत मॉरिशस सरकार द्वारा 1970 में की गयी थी जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। मॉरिशस में होने वाले इस अधिवेशन में भारत एवं मॉरीशस के शिक्षाविद,शोधार्थी,प्रोफेसर,लेखक,साहित्यकार,
पत्रकार,कुलपति एवं भारतीय प्रवासी भाग लेंगें।।गौरतलब है कि भाषा सहोदरी हिंदी भारत का एक ऐसा संगठन है जो लंबे समय से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। तथा इसके अध्यक्ष जयकांत मिश्रा हैं। यह संगठन भारत में भारतीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी को स्थापित करने का अभियान चला रही है। मंथन संवाद के माध्यम से भारत के 1847 कॉलेजों , विश्व विद्यालयों तक इस अभियान को चलाया गया और छात्र छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225