हापुड़ के 12 पुलिस कर्मियों की पदोन्नति रुकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पदोन्नति के लिए भाग-दौड़ कर रहे हापुड़ के 12 पुलिस कर्मी अयोग्य पाए गए है। उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के पुलिस आरक्षी और मुख्य आरक्षी एक अर्से से पदोन्नति पाने की दौड़ में शामिल थे। जिनकी सूची को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजी गई। बोर्ड ने तरक्की के लिए योग्य और अयोग्य सूची में वे पुलिस कर्मी शामिल है जिन पर विभागीय जांच चल रही है अथवा अपराधिक मामले चल रहे है। जनपद गाजियाबाद में 23, गौतमबुद्ध नगर के 22 तथा हापुड़ के 12 पुलिस कर्मी है जिसकी पदोन्नति रोकी गई है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130