राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष-2025 में मनाएगा जन्म शताब्दी वर्ष,संघ राष्ट्र जागरण व हिन्दू संगठन में जुटा है






Share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष-2025 में मनाएगा जन्म शताब्दी वर्ष,संघ राष्ट्र जागरण व हिन्दू संगठन में जुटा है
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यकारिणी सदस्य एंव विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द ने रविवार को हापुड में कहा कि वर्ष 2025 मे संघ अपने संगठन की जन्म शताब्दी मनायेगा।संघ की स्थापना 1925 में हुई थी, अत: जन्मशताब्दी वर्ष मे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संघ नेता नानक चन्द रविवार की प्रातःकाल हापुड के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज मे संघ की हापुड नगर मे लगने वाली शाखाओ के नगर एकत्रीकरण पर संघ के स्वयंसेवको को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता संघ के नगर संघचालक दिनेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि 1925 मे विजयादशमी के दिन नागपुर मे मात्र पांच बालको से प्रारंभ हुआ संघ आज विशाल वट-वृक्ष का रूप धारण कर चुका है, संघ का अनेक क्षेत्रो मे कार्य चल रहा है, संघ के आनुषंगिक संगठन सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, विधार्थी परिषद, विधा भारती,भारत विकास परिषद, बनवासी कल्याण आश्रम आदि अपने अपने क्षेत्रो मे राष्ट्र जागरण और हिन्दू संगठन का कार्य कर रहे हैं।वर्ष 2025 मे संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो जाएगे ,अत: इस वर्ष मे संगठन कार्य को गति देने के लिए अनेक कार्यक्रम सम्पूर्ण देश मे आयोजित किए जाएंगे,13 अक्टूबर को नगर मे स्वयंसेवको का पूर्ण गणवेश मे पथ सचंलन का कार्यक्रम होगा, जिनका गणवेश पूर्ण नही है वे अपना गणवेश पूर्ण कर ले। समारोह मे सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुधांशु माहेश्वरी, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र गर्ग, मोहन सिंह, मुकेश कुमार, अनिल जैन, वैभव माहेश्वरी, अभय कुमार सहित सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वयंसेवक प्रीत कुमार ने देश भक्ति पूर्ण गणगीत दोहरवाया।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    संचारी रोग नियंत्रण की ली शपथ

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय पाल ने रविवार को यहां कोठी गेट स्थित अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरुक करना और उनके नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाना था।        मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, विधायक विजयपाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण हेतु शपथ दिलाई और कहा कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण अपने-अपने इलाके को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने से ही काबू पाया जा सकता है। संचारी रोगों के रोकथाम हेतु आप सभी तो सतर्क रहे साथ ही अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के प्रति जागरुक करे।हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण की लोग शपथ लेते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:अनुपस्थित चल रहे 12 चालकों को भेजा नोटिसVIDEO:पंचायत चुनाव मतदाता सूची में घपले का आरोपभाजपा नेत्रियों ने महात्मा गांधी व शास्त्री को याद कियाOriginally posted 2020-03-01 11:59:57.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!