हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 192वीं जयन्ती मंगलवार को हापुड़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने अलग-अलग स्थानों पर मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण करके याद किया गया।
सैनी महासभा जनपद हापुड़ इकाई ने सावित्री बाई जयन्ती धूमधाम से मनाई। समारोह का संचालन मास्टर राकेश सैनी ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षिका शीतल सैनी, मदन प्रकाश सैनी, महेश सैनी, सुनील सैनी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले देश की पहली महिला शिक्षिका थी और उन्होंनें ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। आज दुख इस बात का है कि देश आज उस प्रथम शिक्षिका को ही भूल गया है। देश को उनके नाम पर शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक कार्यक्रम शुरु करने चाहिए, साथ ही सावित्री बाई फूले के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। सैनी महासभा मेरठ मंडल के अध्यक्ष डा. मुकेश सैनी ने मांग की कि माता सावित्री बाई फूले जयन्ती को महिला स्वाभिमान दिवस घोषित किया जाए। समारोह में उपस्थित अतिथियों व अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा 128 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम अवतार सैनी, मनोज कुमार, चन्द्रमान, राधेश्याम, संगीता सैनी, सोनम रानी, जीता सैनी, योगेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।
Hungry Hacker’s लाएं हैं फूड लवर्स के लिए BEST COMBO: 7248676869