क्रांतिकारी जयदेव कपूर को याद किया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): स्वाधीनता संग्राम के दौरान बलिदान होने वाले क्रांतिकारी जयदेव कपूर को मंगलवार को हापुड में लोगों ने याद कर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए।
लोकतंत्र सेनानी सुरेश चन्द जैन ने बताया कि भारत को स्वतन्त्रता दिलाने मे ऐसे अनेक महापुरुषों ने योगदान करते हुए घोर यातनाएं सही जिन्हें आज देश भूला चुका है। ऐसे ही एक क्रन्तिकारी थे जयदेव कपूर, जिनका आज महाप्रयाण दिवस है।जयदेव कपूर का जन्म उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे 1908 में हुआ, इनके पिता शालिग्राम कपूर आर्य समाज से जुड़े थे। जयदेव कपूर की इन्टर तक शिक्षा कानपुर में हुई, बनारस हिन्दू विश्व विधालय से बी एस सी की, भगत सिंह और चन्द शेखर आजाद के क्रांतिकारी कार्यो मे संलग्न रहने के कारण जयदेव कपूर को काले पानी की सजा हुई, सैलूरल जेल अंडमान निकोबार मे 60दिन भूखे रहना पड़ा तथा प्रतिदिन 30बेतो की मार पड़ती थी। भगतसिंह ने बम विस्फोट करने से पूर्व अपने जूते जयदेव कपूर को दिए थे जो आज भी उनके आवास पर सुरक्षित रखे है। ऐसे महान देशभक्त को के महाप्रयाण दिवस पर उन्हें शत -शत नमन।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more