शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे सड़कों के नाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 41 सड़कों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। अवार्ड पाने वालों के नाम से चौराहे होंगे। इसके लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने शासन के निर्देश पर एक सूची तैयार की है जिसके आधार पर 41 सड़कों को शहीदों के नाम रखने पर विचार विमर्श किया जाएगा। यह सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है।
लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह की सूची के अनुसार नायक चमन सिंह के नाम से वनखंडा उदयपुर संपर्क मार्ग, लांस नायक सतपाल सिंह के नाम से देहरा कुटी सड़क से लुहारी संपर्क मार्ग, नायक करतार सिंह के नाम से बहादुरगढ़ सेहल संपर्क मार्ग, मेजर महेंद्र सिंह के नाम से मेजर महेंद्र सिंह द्वारा से सपनावत संपर्क मार्ग होगा। सिपाही मनोज कुमार के नाम से सिरोधन छज्जूपुर संपर्क मार्ग, जीडीआर धर्म सिंह के नाम से पिलखुवा सिखेड़ा मार्ग, सिपाही राजवीर सिंह के नाम से पिलखुवा धौलाना रोड से सिखेड़ा मार्ग, नायक यशपाल सिंह के नाम से मध्य गंगा नहर से इकलेडी संपर्क मार्ग, सिपाही टीकम सिंह के नाम से पिलखुवा खेड़ा संपर्क मार्ग करने की तैयारी है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700