महिला दिवस पर संगोष्ठी






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हरे कृष्णा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में हापुड़ के महावीर दल में ‘ महिला दिवस ‘ के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मंच का संचालन करते हुए डा. आराधना बाजपेई ने कहा कि नारी सृष्टि की एक सशक्त रचना है। निस्संदेह प्रकृति ने नारी को एक सुकोमल तन प्रदान किया है,लेकिन उस सुकोमल तन के भीतर त्याग ,सेवा,समर्पण एवम् संकल्प जैसे भाव कूट -कूट कर भरे हुए हैं यही कारण है कि नारी आज न केवल माता, बहन एवम् पत्नी के रूप में बल्कि एक राजनेता,और सफल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है। अर्चना कंसल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई,रज़िया सुल्तान एवम् चांदबीबी ने अपने कार्यों से इतिहास रचा।
पूनम गुप्ता ,एवम् अनीता गुप्ता ने कहा कि नारी ऑटो रिक्शा से लेकर वायुयान तक चला रही है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
इस अवसर पर कल्पना मेहरोत्रा,आशा भटनागर,मंजू,अनीता सिंघल ,राजकुमारी, आभा गोयल,प्रमिला,ममता अग्रवाल,सविता चौधरी,विनीता चौधरी,संतोष शर्मा उपस्थित थीं।

*Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:*

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

Share

Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts: पिलखुवा: शमशान की भूमि पर हुआ अवैध अतिक्रमण आज होगा ध्वस्त VIDEO: बाबूगढ़ में एंटी लार्वा का किया छिड़काव वझीलपुर में जल निगम की पानी की टंकी का पाइप बच्चों ने तोड़ा Originally posted 2020-03-22 13:20:06.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!