सेवा कार्यो में जुटी है सेवा भारती
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवाभारती के कार्यकर्ताओं की एक बैठक विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सेवा भारती के प्रान्तीय प्रमुख जयकिशन ने कहा कि सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक महत्वपूर्ण आनुषंगिक संगठन है जो सेवा कार्यो के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहा है,वर्तमान समय मे सेवा कार्यो के विस्तार की आवश्यकता है।
पूर्व मे सेवाभारती से जुड़े रहे कार्यकर्ताओ को पुन:सक्रिय कर कार्य विस्तार करे। हम अपने समय व धन का कुछ अंश पीड़ित मानवता के उत्थान मे अवश्य लगाये, सच्ची सेवा ईश्वर भक्ति के समान है, प्रान्तीय सह मंत्री विपिन सिघल (मेरठ) ने कुपोषण विषय पर जानकारी दी तथा सेवा भारती द्वारा भविष्य में इस दिशा मे काये जाने वाले कार्यो को विस्तार से समझाया। बैठक मे सेवा भारती के जिला मंत्री घनश्याम कश्यप, पूर्व जिला मंत्री सुरेश चन्द जैन, मातृमडल की जिलाध्यक्ष शशी गोयल, संगीता मित्तल, पूनम शर्मा, ओम प्रकाश, बाबूराम,प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622