हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के तत्वावधान में गुरुवार को चेन्नापुरी में सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। सेवा भारती मातृमडल की जिलाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि इस केन्द्र पर बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवा भारती बालिकाओं को आत्मनिर्भर एव स्वावलंबन हेतु सिलाई प्रशिक्षण देती है। सिलाई प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि सेवा भारती के प्रान्तीय निर्देशन पर सेवा बस्तियों में छह शिक्षा, संस्कार, सिलाई केंद्र नगर में खोले जाएंगे, जिन्हे आदर्श एव संस्कार युक्त व्यवस्था में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम कश्यप, ओमप्रकाश, मोनू वर्मा, नीतू सैनी आदि उपस्थित थे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950