शीतल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पर लगे कई गंभीर आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव मुशर्रफपुर झंडा में शीतल स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसकी अध्यक्ष पर समूह से जुड़ी महिलाओं ने पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया है जिसके बाद समूह से जुड़ी सदस्य बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। महिलाओं का कहना है कि अध्यक्ष का व्यवहार भी काफी खराब है।
ग्राम सभा मुशर्रफ पुर झंडा में शीतल स्वयं सहायता समूह संचालित है जिससे जुड़ी सदस्य अंशु चौधरी, पूनम, सरिता देवी, निशा, उर्मिला और कोमल ने कलेक्ट्रेट का रुख कर शिकायत पत्र सौंपा और समूह की अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि समूह का अस्तित्व नष्ट होने की स्थिति में है। अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं।