हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिवभक्त धूमधाम से शिवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। इसके लिए मंदिर भी सज गए हैं। शनिवार आज शाम 8:32 से जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए वक्त बड़ी संख्या में शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। हापुड़ के प्राचीन सबली मंदिर समेत अधिकांश मंदिरों में कांवड़िये शाम 8:32 से भगवान भोले का जलाभिषेक शुरू करेंगे। बाबूगढ़ के छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में 8:33 पर काँवड़ियों द्वारा जलाभिषेक शुरू होगा। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच भोले का जलाभिषेक होगा। पुलिस ने कड़ी निगाह रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है और सीसीटीवी आदि स्थापित किए हैं।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT