नगर पालिका हापुड़ में भाजपा की पराजय पर प्रदेश नेतृत्व चिन्तित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार की सुबह हापुड़ में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा का लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठनात्मक ताकत की और मजबूत करने में जुटी है। गत 9 वर्ष की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार की सुबह लखनऊ से ट्रेन द्वारा हापुड़ पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष उमेश राणा, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, डा. रमेश अरोरा आदि कार्यकर्ताओं ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।
सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कुछ ज्यादा बातचीत की, परंतु नगर पालिका परिषद हापुड़ व नगर पंचायत बाबूगढ़ में भाजपा की पराजय पर चिंता अवश्य व्यक्त की।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065