हापुड़ जनपद में महिला खिलाड़ियों का सर्वेक्षण शुरू






Share

हापुड,सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती महिला मण्डल जनपद हापुड़ द्वारा राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुकी महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में जनपद हापुड़ की राज्य, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर खेलों में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों का सर्वेक्षण होना है। क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने महिला खिलाड़ी सर्वेक्षण के उदेश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को खेल में आने वाली समस्याओं के बारे में सर्वेक्षण किया जाना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों से संबंधित समस्याओं के बारे में सर्वेक्षण कर केंद्र को सूचित करना है, ताकि सरकार महिला खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त नीति बना सके। कनक गुप्ता ने कहा की भारत में सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण के कारण खेल में महिलाओं की भागीदारी परंपरागत रूप से कम रही है। हालाँकि हाल के वर्षों में खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के प्रयास किये गए हैं, जैसे कि महिला एथलीटों के लिये वित्त एवं संसाधन में वृद्धि करने हेतु नीतियों का कार्यान्वयन, छोटी उम्र से ही लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करने के लिये कार्यक्रमों का निर्माण, कई प्रयासों के बावजूद भारत में खेल भागीदारी और प्रतिनिधित्त्व में लैंगिक समानता हासिल करने के मामले में अभी एक लंबा रास्ता तय करना शेष है। भारत में खेल विकास की प्रक्रिया में हैं। विकास की इस दर को तेज़ करने के लिये समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होगी। बुनियादी ढाँचे के विकास, खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, नियमित खेल का आयोजन करने और ज़मीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करने के प्रयासों की आवश्यकता है। मनप्रीत खैरा ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण के लिए सभी खेल संघो व खेल कोचो को महिला खिलाड़ियों के नाम व संपर्क हेतु 8273054267 सूची उपलब्ध कर सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करे। महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण में डॉ शशि शर्मा, छमा शर्मा, शिवानी शर्मा, सलोनी, निशा त्यागी, वंदना सिंहल, नीलम गुप्ता, ईश्वरीय शीशोदिया, विनीता शर्मा, सुषमा शर्मा, गुंजन गर्ग, ऋचा शर्मा, मनीषा, अंजलि गर्ग आदि महिला मण्डल सदस्य सर्वेक्षण में सहयोग करेंगी।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

UP के 15 जिले Lockdown, जानें क्या है Lockdown?

Share

Shareकोरोना वायरल के चलते देश में अभी तक 370 केस सामने आए हैं और कुल मिलाकर सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 जिलों को लॉकडाउन किया जाएगा। ये लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक रहेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन करने का मतलब क्या है? लॉकडाउन का मतलब क्या है ? इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि दवा, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए ही आपको घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है जैसे राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत ही अनुमति मिलती है। ये जिले हुए लॉकडाउन: प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  Related posts:VIDEO: किसानों की समस्याओं को लेकर बैठकआई0आई0ए0 धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर ने मण्डल आयुक्त मेरठ से विकास शुल्क में मांगी छूटशिक्षकों का प्रोन्नति को लेकर विरोध जारीOriginally posted 2020-03-22 13:20:06.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!