Hapur: कांग्रेस के प्रदेश ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दुर्दशा

Hapur: कांग्रेस के प्रदेश ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दुर्दशा Originally posted 2020-02-21 17:20:12.

कांग्रेस ने वोटर का आभार जताया

हापुड,सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव में हापुड विधान सभा क्षेत्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार की शाम को हापुड में कांग्रेस जनों ने आशीर्वाद यात्रा निकाली।आशीर्वाद यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किया गया। कांग्रेस कमेटी जनपद हापुड के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, अंकित शर्मा,दिनेश शर्मा,सुशील शास्त्री,जितेन्द्र अग्रवाल, तुषार शर्मा,विक्की शर्मा,गौरव गर्ग रघुवीर सिंह एडवोकेट सहित बडी तादाद में कांग्रेस जन हापुड के अतरपुरा चौपला पर स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर एकत्र हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना था,जिन्होने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दिया था।कांग्रेस संगठन को और मजबूत करना है।मतदाता ने कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की नीतियों मे आस्था व्यक्त की है। आशीर्वाद यात्रा में शामिल कांग्रेस जन हाथों में कांग्रेस का झंडा व बैनर लिए थे और हाथ जोड़कर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे।नेहरू की प्रतिमा से शुरू हुई आशीर्वाद यात्रा गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, होते हुए सिकन्दर गेट पर स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की रिहाई के लिए पोस्टर चस्पा

हापुड़: कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कमार लल्लू की रिहाई के लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पोस्टर चस्पा किए जाने का अभियान चलाया हुआ है।बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में शहर-शहर, गांव-गांव पोस्टर चस्पा कर रहे हैं।पूर्व विधायक गजराज सिंह, बदरुद्दीन क़ुरैशी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेसी शहर में जगह जगह पोस्टर लगा रहे हैं और उनकी मांग है कि उन्हें रिहा किया जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं किया गया तो धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, कांग्रेस सेवादल पश्चिमी जॉन के प्रशिक्षक एहतेशाम कुरैशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फुरकान राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Read more

कांग्रेसियों ने नगर के मार्गों पर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के पोस्टर लगाए

हापुड़: हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश में चल रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कमार लल्लू की रिहाई के लिए सड़कों व चौराहों पर जगह-जगह पोस्टर लगाए। पूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए हापुड़ शहर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में भी शहर-शहर, गांव-गांव पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो हापुड़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर विजय कुमार गोयल,  सत्य नारायण अग्रवाल, अरविंद शर्मा सर्राफ, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेशचंद शर्मा, नवरत्न त्यागी, जितेंद्र सिंह, बदरुद्दीन कुरैशी, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा, अनूप कर्दम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 90% लोन के साथ #PROPERTY खरीदना हुआ आसान. अभी संपर्क करें: 9911028188:

Read more

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

हापुड़: किसानों के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 20 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को यहां शिवपुरी में सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा के आवास पर मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि “राजेश पायलट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक बड़े नेता थे और इनके जैसे कद्दावर नेताओं की कमी आज भी हिंदुस्तान में देखी जा रही है। वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा राजस्थान के दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कई बार सांसद रहे है। राजेश पायलट ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। परंतु जन सेवा की भावना से प्रेरित होकर वायुसेना से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया था।” शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने युवाओं से कहा कि “पायलट का जीवन काफी कठिन संघर्ष से गुजरा है आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।” श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सत्य नारायण अग्रवाल, दिनेश चंद शर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, अंकित शर्मा, कुणाल गौतम, अनूप कुमार कर्दम आदि लोग उपस्थित थे। R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:

#PriyankaGadhi पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कांग्रेसियों ने रिपोर्ट कराई

हापुड़: जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने हापुड़ कोतवाली में पहुंचकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर आए अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मिथुन त्यागी ने कहा कि बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा सोशल मीडिया पर 69,000 शिक्षक भर्ती घोटाले से सम्बन्धित वीडियो पोस्ट की गई थी जो कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक अच्छा प्रयास थी। वीडियो को अपलोड करने के बाद काफी संख्या में उस पोस्ट पर लोगों के कमेंट आए। एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो कि सामाजिक व कानून की दृष्टि से अमान्य है। सोशल मीडिया पर अपनी नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग से समस्त कोंग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ कोतवाली थाने में पहुंचकर अपनी नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रिपोर्ट लिखवाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौक पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सत्य नारायण अग्रवाल, शहजादा चौधरी, शोएब, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग आदि लोग उपस्थित थे। R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:

Read more

error: Content is protected !!