प्रशासन ने किसान की फसल पर बुलडोजर चलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर प्रशासन द्वारा सिम्भावली में दो किसानों की गन्ने की फसल को बुलडोजर की मदद से बर्बाद करने के विरोध में मंगलवार को किसानों ने धरना दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंश चौधरी, ज्ञानेंद्र त्यागी, चौधरी वीरपाल सिंह, अमरीक सिंह, सतेंद्र प्रधान, चमेल सिंह आदि ने बताया कि हाईवे निर्माण के लिए प्रशासन ने किसान की 5 बीघा जमीन पर बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया। प्रशासन मुआवजा दिए बगैर जमीन कब्जाना चाहता है। प्रशासन ने किसान को नोटिस भी नहीं दिया है। किसानों की मांग है कि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।