हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद का कुशलक्षेम जानने के लिए सहारनपुर के छुटमुलपुर स्तिथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी, जिला प्रभारी मनवीर गुर्जर, नरेंद्र द्रविड आदवंशी, आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष नसीम खान, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ डॉ. योगेंद्र गौतम, जिला सचिव डॉ. सोहनवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री सलमान त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज जाटव, जिला कार्यालय प्रभारी श्याम सिंह आज़ाद, विद्यासागर निमेष, जयभगवान उर्फ़ काले, जैनेन्द्र कुमार, मनोज भारती, संदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more