मकर संक्रांति पर बृजघाट पर रहेगा भिखारियों का जमघट






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  सर्दी भले ही हाड़ कपाने वाली हो, परन्तु सकर संक्राति पर बृजघाट गंगा स्नान हेतु पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कभी होने के आसार नहीं है, क्योंकि मकर संक्राति पर रविवार, 15 जनवरी- 2023 को हैमकर संक्रातिं पर गंगा स्नान के बाद खिचड़ी, तिल, मूंगफली, गर्म वस्त्र आदि के दान का विशेष महत्व है। दान को ग्रहण के लिए बाहरी इलाकों से भिखारी भी बृजघाट पहुंच जाते हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बृजघाट पर बाहरी भिखारी दिखने शुरु हो गए हैं, जो इधर – उधर रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं और मकर संक्रांति से एक दिन पहले तक भिखारियों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद हैं।ये भिखारी श्रृद्धालुओं के साथ छीना झपटी, लूट – खसौट, चोरी – चकारी से भी पीछे नहीं रहते हैं। श्रृद्धालुओं के सात भिखारियों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार व छीना झपटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। पुलिस को भिखारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

सावित्रीबाई फूले को याद किया

Share

Shareहापुड़, सीमन: समाजवादी मजदूर सभा हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने समाज सेविका सावित्रीबाई फूले की एक सौ तेईस वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।      संगठन के सचिव प्रमोद शर्मा व पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि जब देश में जाति व छुआछात भेदभाव का बोलबाला था। उस समय सावित्री बार्ई फूले ने नारी को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। नारी शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फूले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जीवन प्रेरणादायी है। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।हापुड़ में सपाई श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:पर्यावरण संरक्षण हेतु पुलिस ने किया पौधारोपणअनेक रोगों में दुष्प्रभाव रहित व सफल उपचार कर रहे हैं आयुर्वेद सर्जनगुजरात नौकरी करने गया पति, पत्नी को अकेला पाकर की छेड़छाड़Originally posted 2020-03-11 12:21:08.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!