एक लाख 95 हजार में बिके लावारिस दुपहिए वाहन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वर्ष-2021-2022 तक के हापुड थाने पर पड़े 15 वाहनों का निस्तारण पुलिस ने नीलामी के जरिए कर दिया।
पुलिस अधीक्षक हापुड अभिषेक वरामा ने लावारिस वाहनोः के निस्तारण का निर्देश दिया था।शनिवार को थाना हापुड़ नगर पर वर्ष 2021-2022 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीज शुदा 15 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।
नीलामी के दौरान कुल 15 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गयी, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 1,95,000/- (01 लाख 95 हजार रूपये)* लगायी गयी। नीलाम किए गए वाहनों में 15 दो पहिया वाहन शामिल हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606