हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में वर्ष 2004-2022 तक के थाना परिसर में पड़े 135 वाहनों का निस्तारण नीलामी के माध्यम से कर दिया गया।
25 अक्टूबर-2023 को थाना गढ़मुक्तेश्वर परिसर में वर्ष 2004-2022 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 135 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।नीलामी के दौरान कुल 135 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 21,41,500/- (21 लाख 41 हजार 5 सौ रूपये) लगायी गयी।नीलाम किए गए वाहनों में 120 दो पहिया वाहन,15 चार पहिया वाहन शामिल हैं।
अप्सरा साडीज़ का शुभारंभ 23, 24 व 25 अक्टूबर