हापुड़/लखनऊ,सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूत व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यह जानकारी लखनऊ में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई है। परीक्षाओं के समय नियमित रूप से मानिटरिंग की जाएगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जीपीएस युक्त गाड़ियों में भेजे जाएंगे ताकि रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना न रहे। हर जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और प्रश्न पत्र यहां तक पहुंचने का समय भी तय होगा। रास्ते में रुकने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। वहीं जहां पर्चे रखे जाएंगे वहां आर्टिफिशियल इंटलिजेंस युक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953