भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रवाद की स्थापना
Shareहापुड़, सीमन: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां कहा कि भाजपा का लक्ष्य जातिवाद व क्षेत्रवाद से उपर उठकर राष्ट्रवाद खड़ा करना है। राष्ट्रवाद की नींव मजबूत करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता आगे आकर समर्पण भाव से कार्य करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज यहां भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारियों की क्षेत्रीय कार्यशाला में भाजपा के मंडल प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के आदर्श है और कार्यकर्ता उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए गांव-गांव भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाएं। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में रात्रि विश्राम करे और ग्रामीणों की समस्याओं को जाने, साथ ही समस्याओं के हल का प्रयास करे। नए लोगोंं को भाजपा से जोड़े और उन्हें सम्मान दे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यशाला का उद्घाटन अतिथियों ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण करके व दीप प्रज्जवलित करके किया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं का स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा भूतपूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, विनीत दीवान, मनोज बाल्मीकि, दीप पारचा, मनोज तोमर, पुनीत गोयल, सहदेव शास्त्री, श्यामेंद्र शास्त्री, अशोक कुमार बबली, कपिल एसएम आदि ने किया।हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिवादन स्वीकार करते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:बुधवार के सब्जियों के भाव जानेआईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहींवर्ष 2020 में उपलब्ध कराए चारे का अभी तक नहीं हुआ भुगतानOriginally posted 2020-03-15…
Read more