हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थान-स्थान पर प्रभात फेरियां व बाइक रैली का आयोजन लोगों की जागरुकता के लिए किया। इससे ग्रामीण इलाके भी अछूते नहीं रहे।
अभियान के तहत विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से बक्सर,सिम्भावली में जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया। बाइक रैली से बक्सर सिम्भावली क्षेत्र भगवामय हो गया। रैली में विश्वास पाल,बादल चौधरी,जितेंद्र सिंह बजरंगी,राहुल बजरंगी,अंकुर हिंदुस्तानी,प्रभात चौधरी आदि शामिल थे।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY