अच्छेजा में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): न्याय पंचायत अच्छेजा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में न्याय पंचायत के ग्रामीणों और प्रधानों ने भाग लिया। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें शामिल होकर विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके लिए विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि इस यात्रा के माध्यम से सरकार जनता के द्वार जाकर उनको योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उसका लाभ उनको दिला रही है। सरकार की कोशिश है कि लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने से किसी भी रूप में वंचित न रह जाएं। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिशन सक्सेना ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम समारोह में महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रतिमा त्यागी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों और हेल्प लाइन की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण शाला के विजेता 10 छात्रों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिसन सक्सेना ने किया।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more