भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा गांव वाझीलपुर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के पास के गांव वझीलुपर में बुधवार को ग्राम पंचायत के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को ग्राम प्रधान राजू सैनी ,उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी राधेश्याम यादव व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज दिखाकर प्राथमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा को रवाना किया।तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।तिरंगा
यात्रा का नेतृत्त्व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने किया। तिरंगा यात्रा में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद,भूमि संरक्षण विभाग के विनोद कुमार,संजीव कुमार,पशुपालन विभाग सूदना के डाक्टर अरूण,सहायक अध्यापिका पूनम,आस्मीन बानो, निरंजन, सतबीर प्रधान, ब्रजबूषण त्यागी,श्यामकिशोर त्यागी,पंडित नरेश कौशिक,नुकल त्यागी,प्रधान सहायक प्रेमचंद व छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586