हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गजालपुर में शुक्रवार को खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर अजगर खेतों में चला गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गजालपुर में किसान खेतों पर काम कर रहे थे। इसी बीच एक विशालकाय अजगर निकल आया। बताया जा रहा है कि अजगर 12 फीट लंबा था जो ग्रामीणों को देखकर खेतों में चला गया। मौके पर मौजूद किसानों ने अजगर का वीडियो बना लिया और कड़ी मशक्क्त के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683