हापुड़ में भाजपा की करारी हार की असली वजह क्या है, जानिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भाजपा की करारी हार से भाजपा प्रदेश हाई कमान सकते में है। भाजपा नेता हार का आत्म मंथन करने पर लगे है, परंतु आत्म मंथन में आ रही वास्तविकता से कोसों दूर है। वैसे तो भाजपा हार की सैकड़ों वजह है, परंतु बहुत संक्षिप्त में आपकों खास बातें गिनवाते हैं।
चेयरमैन पद पर डा.सोमती केन के नाम की घोषणा होते ही शहर में स्वर्ण मतदाताओं ने विरोध शुरु कर दिया। सभासदों के टिकट वितरण में समर्पित कार्यकर्तां की उपेक्षा और गैरों को टिकट देने पर आग में घी का काम किया। पांच वार्डो में सभासद प्रत्याशी न मिलना। भाजपा संगठन पर पैसा लेकर टिकट देने की अफवाहों से भी वोटर नाराज होता चला गया। संजय विहार कालोनी में वोट मांगने निकले असरदार नेताओं को देख कर लोगों द्वारा गेट बंद कर लेना। चुनाव की कमान बेअसर लोगों के हाथ में होना। भाजपा नेताओं की तिकड़ी से भी मतदाता नाराज था और अभी भी है। नगर पालिका कर्मचारियों का भाजपा से नाराजगी। ठेकादारों के बकाया का भुगतान न होने से भी ठेकेदार नाराज थे। चंद मीडिया कर्मियों को खुश करना और अन्य को ब्लैक मेलर बताना। सोशल मीडिया पर भाजपा विरोधी खबरें चलना आदि ऐसी वजह हैं जिसकों रोकने के लिए भाजपा नेताओं ने कोई प्रयास नहीं किया गया। भाजपा के शासन काल में नगर पालिका हापुड़ में हुए घोटालों की भी चुनाव के दौरान खूब चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश हाई कमान को भाजपा जिला व नगर इकाई द्वारा अंधेरे में रखा गया, वरना अंतिम क्षण में भी चेयरमैन तथा सभासदों के टिकट में बदलाव किया जा सकता है। यह सब सम्भव इसलिए नहीं हुआ कि भाजपा के 17 लोगों की टोली एक जुट जो रही है। भाजपा के प्रकोष्ठों में दागदारों को औहदे देने तथा भाजपा के शीर्ष नेताओं को दागदारों के घरों पर नाश्ते के लिए ले जाने से भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता खफा थे। भाजपा हाईकमान को चाहिए नगर पालिका परिषद हापुड़ में पांच ऐसे शिक्षित व योग्य सभासदों को नामित करें, जो विकास के मुद्दों को सशक्त रुप से उठा सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में अहम् भूमिका निभा सके।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586