![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2023/10/dahej.jpg)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। तहरीर के अनुसार महिला की शादी दो साल पहले गौतम बुद्धनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई की। आरोप है कि महिला का जबरन दो बार गर्भपात भी कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur