![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2023/10/dahej.jpg)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नामपुर नानई निवासी पूनम को उसकी छह माह की बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज न मिलने पर घर से निकाल दिया। पूनम का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज न मिलने पर उसे भूखा-प्यासा रखते हैं जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की शादी 27 अप्रैल 2022 को दिल्ली के जगतपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे जो लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों ने दहेज न मिलने पर छह माह की बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।