युवा वैज्ञानिक को मिला डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लीडरशिप अवार्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवा वैज्ञानिक मौ नदीम को विज्ञान के क्षेत्र में दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सचिवालय में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लीडरशिप अवार्ड से डिफेंस एक्सपर्ट कमर आगा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सचिव व वैज्ञानिक ने सम्मानित किया। आपको बताते चलें कि युवा वैज्ञानिक मौ नदीम ने अब तक अपनी प्रतिभा से अपने गांव जिले और राज्य व देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया है। कुछ समय पहले नदीम ने अमेरिका से साइंटिस्ट अवार्ड जीता था। इसके साथ साथ वैज्ञानिक को हापुड जिले में रहे आईएएस अनुज सिंह व मेधा रूपम व शासन प्रशासन ने भी वैज्ञानिक को समय समय पर प्रोत्साहित किया जिस से वैज्ञानिक को उड़ान मिली।
वैज्ञानिक मौ नदीम हापुड जिले के थाना बाबूगढ़ छावनी के अन्तर्गत नली हुसैनपुर से ताल्लुक रखते है। परिवार व गांव दोस्तो में खुशी का माहौल है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116