उपचार से बेहतर है बचाव






Share

उपचार से बेहतर है बचाव

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार का त्रिमासिक समारोह नई शिवपुरी स्थित मिलन पार्टी हॉल में नटराज पूजन के बाद धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम फरवरी-मार्च-अप्रेल में जन्मदिन पड़ने वाले सदस्यों को पटका पहनाकर तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात उनका सामूहिक फोटो ग्राफ लिया गया तथा तुम जियो हजारों साल… के गीत के साथ बाकी उपस्थित साथियों ने उनका फूलों की वर्षा करके भव्य अभिनन्दन किया। कार्यक्रम संयोजक सत्यप्रकाश गर्ग ने संस्थाली रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तथा बताया कि इस बार हम “विश्व स्वास्थ्य दिवस” होने के कारण उपचार से बेहतर है बचाव पर विचार करेगे। दो लोकप्रिय चिकित्सकों डा० देवेन्द्र कुमार वशिष्ठ तथा डा० संजय रॉय के विचार श्रोताओं ने बड़े ध्यान से सुने जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार से रोगों से मुक्ति पाने के लिए योग, पैदल चलना, मित्रता कायम करना तथा घरेलू नुस्खे भी कितने कारगर होते हैं। मुख्य वक्ता डा० के पी सिंह ने अध्यात्म को सीधा चिकित्सा से जोड़ दिया तथा अपनी ओजस्वी वाणी से बताया कि किस प्रकार से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। अशोक शर्मा, के के गोयल, जयभगवान कौशिक ने काव्य पाठ किया तो अरूण अग्रवाल, गोविन्द गुप्ता, एन एस प्रेमी ने भी विचार व्यक्त किये। प्रख्यात पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर राय व्यक्त की। समारोह अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन ने सभी को भोजन पर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, एन एस प्रेमी, रामनारायण जिंदल, अनिल कुमार स्वामी, गुलचरण, प्रमोद कुमार गुप्ता, के पी सिंह आर्या, प्रमोद कुमार गर्ग, दिनेश गुप्ता, अनिल गोयल, ओमप्रकाश, एस पी शर्माी, मनोज अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, जयभगवान कौशिक, हरीश चन्द गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, नरेन्द्र प्रकाश, विरेन्द्र सर्राफ, रवि प्रकाश, अरूण अग्रवाल मूलचन्द मंगल, जगमोहन गुप्ता, आनन्द कुमार गुप्ता, लवलीन गुप्ता, मुकुट लाल, अमरनाथ मित्तल, गोविन्द गुप्ता, सुनील कुमार, कुमुद कुमार, अशोक अग्रवाल, के के गोयल, चमनलाल, सुशील कुमार गर्ग, सतीश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, मूलचन्द, ललित तनेजा आदि उपस्थित थे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    सावित्रीबाई फूले को याद किया

    Share

    Shareहापुड़, सीमन: समाजवादी मजदूर सभा हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने समाज सेविका सावित्रीबाई फूले की एक सौ तेईस वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।      संगठन के सचिव प्रमोद शर्मा व पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि जब देश में जाति व छुआछात भेदभाव का बोलबाला था। उस समय सावित्री बार्ई फूले ने नारी को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। नारी शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फूले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जीवन प्रेरणादायी है। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।हापुड़ में सपाई श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:पिलखुवा में आबादी के बीच टावर लगा रहे लोगों को खदेड़ाबाबूगढ़: ओयो पर पुलिस का छापा, कुछ महिलाओं को हिरासत में लियास्वाति ऑयल मिल से लिया सरसों के तेल का नमूनाOriginally posted 2020-03-11 12:21:08.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!