![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/01/manchale-hapur-mahila.jpg)
गुजरात नौकरी करने गया पति, पत्नी को अकेला पाकर की छेड़छाड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक गांव में एक युवक महिला को घर में अकेला देख शुक्रवार की देर शाम घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर महिला को घायल कर दिया।
आपको बता दें कि थाना सिंभावली के एक गांव निवासी महिला अपने घर में अकेले रहती है। गांव का ही एक युवक छेड़छाड़ करने के इरादे से शुक्रवार की देर शाम घर में घुस गया। युवक द्वारा छेड़छाड़ के दौरान जब महिला ने उसका विरोध किया। तो युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मार पिटाई शुरू कर दी जिससे महिला घायल हो गई और युवक ने स्वजन से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति गुजरात नौकरी करने गया है। महिला अधिकांश घर में अकेले रहती है। महिला ने युवक से परेशान होकर थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर