जनपद निवासी महिला का दिल्ली स्थित मकान में लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब चार साल पहले बुलंदशहर के नौसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला काफी समय से अपने पति और बेटी के साथ दिल्ली के उत्तम नगर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने दिल्ली में स्थित मकान के एक कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मायके पक्ष के लोग दिल्ली पहुंच गए और मृतका के शव को अपने साथ गांव ले आए। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
दिल्ली स्थित आवास पर महिला का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और महिला का शव गांव ले आए। इसके पश्चात ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093