भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने नगर मे पालकी शोभायात्रा निकाली
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 24वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली। प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्तिधारा अभिषेक सिंचन के उपरांत भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को पालकी मे विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पालकी यात्रा आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा, गोल मार्किट, बाजार सर्राफा, मंडी पाटिया, बाजार बजाजा होते हुए कसेरठ बाजार मंदिर जी पर समाप्त हुई। सैकड़ो की संख्या मे जैन भक्त महावीर का संदेश ‘ जियो और जीने दो ‘,अहिंसा परमो धर्म: आदि उदघोष करते हुए पालकी के साथ चल रहे थे, विकास भारद्वाज (मवाना) की संगीत टोली धार्मिक भजन गाते हुए साथ मे चल रही थी। पालकी यात्रा के मन्दिर वापिस आने पर पूजा अर्चना के साथ भगवान जी की प्रतिमा को मन्दिर जी की वेदी पर विराजमान किया गया। जैन मिलन के कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन के सौजन्य से सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन तथा इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, पक्षी औषधालय के महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, आर के जैन एडवोकेट, राजेश जैन, मनोज जैन,तुषार जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, अनीता जैन, सरोज जैन, सीता जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, भावना जैन, बीनू जैन एडवोकेट, प्राची जैन, रीमा जैन, कनिका जैन, निशा जैन, मंजू जैन, मगन जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित रहे। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन के प्रतिष्ठान विजय ब्रदर्स पर सभी जैन भक्तो के लिए ठंडाई की व्यवस्था की गई।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492