कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुुरु






Share

हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर मंगलवार को यहां भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  यह यात्रा राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई।
कांग्रेस सेवादल के  प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय  ने आज यहां आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के बीच खाई खोदने का काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ी है तथा विकास कार्य ठप्प है।  उन्होंने कहा कि देश में समाजवाद का हनन हो रहा है तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भारत जोड़ो तिरंगा मार्च यात्रा  भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को प्रदेश के चार जोन में की गई है। हापुड़ से प्रारंभ हुई यह यात्रा मेरठ , मुज्जफर नगर , शामली होते हुए बागपत पर समाप्त होगी। यह यात्रा 75 किलोमीटर लम्बी होगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की लोकतंत्र व जन विरोध नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह यात्रा एक आंदोलन है।  इस मौके पर मिथुन त्यागी, गजराज सिंह, अभिषेक गोयल, गौरव गर्ग,निखिल वत्स, विक्की शर्मा, अतीख उर रहमान, राज मोहन सिंह, मुकेश कौशिक, अंकित शर्माआदि उपस्थित थे।
हापुड़ में कांग्रेस नेता तिरंगा यात्रा निकालते  हुए। (छाया:सीमन)

Originally posted 2020-02-18 12:30:49.

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    भारी मात्रा में तस्करी की शराब बरामद , आरोपी फरार

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : आबकारी विभाग ने गांव अनवरपुर के जंगल व शेखपुर गांव में छापामार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की आरोपी मौके से फरारा हो गए।     पुलिस ने अनुसार थाना बाबूगढ़ के गांव शेखपुर में निन्दर मकान पर पुलिस ने छापामारा छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक प्लास्टिक के कट्टे में 48 पव्वे अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक सूचना पर आबकारी टीम ने गांव अनवरपुर के जंगल में छापामार कर एक खेत से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है जो हरियाणा से लाई गई थी। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। हापुड़ में पुलिस जंगल से शराब बरामद करते हुए। (छाया:सीमन) Related posts: रेलवे अंडरपास समस्या पर किसानों का गुस्सा फूटा बाबूगढ़ व पिलखुवा थाना में वाहनों की नीलामी 20 अक्तूबर को मोटे मुनाफे का लालच देकर 14 लाख रुपए हड़पे Originally posted 2020-03-09 11:41:28.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!