मोनोपाज से महिलाएं कैसे निपटें,जाने
मोनोपाज से महिलाएं कैसे निपटें,जाने हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड में मोनोरेल पर डॉक्टर्स टॉक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. रेनू बंसल ने महिलाओं में लगभग 45 वर्ष के उपरांत होने वाली मेनोपॉज की समस्या पर संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक चक्र रुकने की अवधि आमतौर पर 45 से 50 वर्ष के मध्य आती है। मगर कुछ महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र के बाद से ही प्री मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों में रात में पसीना अधिक आना,नींद की समस्या ,बुखार जैसी गर्मी आदि होते हैं। इसके लिए हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना चाहिए। तेल मसालेदार,भोजन, कैफीन के साथ साथ अवसाद की स्थिति से बचना चाहिए।नियमित योग व्यायाम जरूरी है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रेखा सिंह ने कहा कि मेनोपॉज के कारण त्वचा में सूखापन आने लगता है।एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने से त्वचा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। संयोजक डा आराधना बाजपेई ने कहा कि इंसानों को जिदंगी देने वाले डॉक्टर्स ही पृथ्वी पर भगवान के जीते जागते उदाहरण हैं। कोरोना काल में जब मंदिर के दरवाजों के पट बंद थे तब डॉक्टर्स अपनी जान पे परवाह न करते हुए लोगो को जिंदगी दे रहे थे। अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा डॉक्टर्स के मार्गदर्शन से क्लब इस प्रकार की जानकारियों से अक्सर ही लाभान्वित होता रहता है।हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सचिव सुनीता शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स की सेवाएं अनमोल हैं।उनका कार्य प्रशंसा से परे है। इस अवसर पर शालू गोयल,अर्चना कंसल,सीमा गोयल,नीना गुप्ता ,संतोष शर्मा,आशा भटनागर, बीना वर्मा,उर्मिला…
Read moreराहगीरों को शीतल जल पिलाया
राहगीरों को शीतल जल पिलाया हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब क्रिस्टल ने दिल्ली रोड पर ठंडे रूह अफजाह का स्टाल लगाकर राहगीरों को दूध का शर्बत पिलाया। भीषण गर्मी में जल सेवा से बडी कोई सेवा नहीं है।राहगीरों जल पी कर राहत महसूस की।क्लब के जिला सचिव भगवत गोयल, पुलकित जैन, योगेन्द्र अग्रवाल, धीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, मनीष गोयल, रवि मोहन गर्ग आदि उपस्थित थे। Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
Read moreहिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया
हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को न्यू शिवपुरी की प्रताप शाखा पर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया। संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख राजीव कुमार ने संघ के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी सच्चे देशभक्त, कुशल संगठनकर्ता थे। उनका जन्म 1630 मे तथा मृत्यु 1680 मे हुई, 50 वर्ष के जीवनकाल मे उन्होंने 38 वर्ष तक मुगलो से वीरतापूर्वक युद्ध लड़े और हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हिन्दू समाज के संगठन का कार्य करना चाहिए। संघ हिन्दू समाज के संगठन के पुनीत कार्य मे जुटा है, संगठित हिन्दू समाज ही देश व समाज की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। इस अवसर पर अमन कुमार, अमित कुमार शर्मा एडवोकेट, सुरेश चन्द जैन, राकेश शर्मा, दीपक बाबू, संजय शर्मा, घनश्याम कश्यप, वैभव माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, सोदान सिह, ध्रुव कुमार आदि उपस्थित थे। नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595
Read moreहापुड़ डिपो को जल्द मिलेंगी छह अनुबंधित बसें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो को जल्द ही छह अनुबंधित बसें मिलेंगी जिससे विभिन्न रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि प्रतिदिन सैकड़ों यात्री हापुड़ से नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, मोदीनगर, किठोर आदि रूटों पर यात्रा करते हैं। ऐसे में 100 से अधिक बसों का संचालन फ़िलहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही छह अनुबंधित बसें डिपो को मिलेंगी जिससे यात्रियों की यात्रा और आसान होगी। हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662
Read moreVIDEO: प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव गालंद में प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के विरोध में ग्रामीण मैदान में उतर आए हैं जिन्होंने प्रशासन को चुनौती दे दी है। ग्रामीणों का रवैया देखकर ऐसा लग रहा है कि वह आर-पार की लड़ाई के मूड में है। शुक्रवार को जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के बैनर तले किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना पंचायत घर पर शुरू कर दिया है। वेस्ट टो एनर्जी प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को कई संगठनों का समर्थन भी मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। गाजियाबाद नगर निगम की गांव गालंद में लगभग 45 एकड़ जमीन है जिस पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार व नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल कंपनी के बीच सितंबर वर्ष 2018 में एमओयू भी साइन हुआ था जिसके पश्चात जमीन पर निर्माण कार्य की शुरुआत भी हुई लेकिन ग्रामीणों ने इसका जबरदस्त विरोध किया जिसके चलते अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रस्तावित प्लांट के निर्माण के लिए अधिकारियों ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने का फैसला लिया है जिसके विरोध में किसान उतर आए हैं और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि किसी भी सूरत में यहां डंपिंग ग्राउंड बनने नहीं दिया जाएगा। किसानों को कई संगठनों का सहयोग भी मिला है।
प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना रोड पर वेदांता कॉलेज के सामने बस और बाइक की भिड़ंत में एक कामगार की मौत हो गई जिससे घर का इकलौता चिराग बुझ गया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि सचिन पुत्र राजकुमार निवासी नेकनानपुर नानई बहादुरगढ़ फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर में रहता था जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह सचिन बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना रोड पर पहुंचा तो पीछे से आई प्राइवेट बस ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130
Read more